
घटना के बाद आसपास रहने वाले लोग सतर्क हो गए हैं और वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हरिद्वार रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गुलदार दिखाई देने वाला स्थान राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में आता है। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच कराई जा रही है और वनकर्मियों को अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
रेंज अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखने पर वीडियो या फोटो बनाने की कोशिश न करें। ऐसा करना खतरा बढ़ा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि रात के समय जंगल की सीमा वाले इलाकों में जाने से बचें और किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें।