Uttarakhand

हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश

Published

on


हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

हरिद्वार में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश

हरिद्वार पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। ये वाहन हरिद्वार और देहरादून के अलग-अलग इलाकों से चोरी किए गए थे।

दरअसल 5 मार्च को इमलीखेड़ा निवासी शुभम कुमार ने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी HF डीलक्स मोटरसाइकिल ऊंचा पुल स्थित महाराजा फर्नीचर के पास से चोरी हो गई है। मामले की जांच के दौरान टीम के हाथ ये कामयाबी लगी है।

2 स्कूटी समेत कुल 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान 9 मार्च को चेकिंग के दौरान नहर पटरी रेगुलेटर पुल के पास से दो संदिग्धों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी की घटना कबूल कर ली।

हरिद्वार पुलिस की सख्त पूछताछ और निशानदेही पर पुरानी कांवड़ पटरी के पास स्थित एक खंडहर से 8 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी समेत कुल 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए।

हरिद्वार और देहरादून से चोरी करते थे वाहन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोसिन और गुल्सान निवासी ग्राम गाडोवाली थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि वे हरिद्वार और देहरादून के अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी कर उन्हें सुनसान जगहों पर छुपाकर रखते थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version