Uttarakhand

हरिद्वार के अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप

Published

on

हरिद्वार : हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। मृतका की बेटी अंजलि का आरोप है कि मां को हल्की ब्लीडिंग की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन चार दिन तक इलाज और जांच के नाम पर उन्हें इंतजार कराया गया।

परिजनों का दावा है कि तबीयत बिगड़ने पर गलत इंजेक्शन लगाया गया और ऑक्सीजन हटा दी गई। इतना ही नहीं, महिला को एंबुलेंस के बजाय ई-रिक्शा से भेजने का भी आरोप लगाया गया है। महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। परिवार ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत की असल वजह और लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version