Uttarakhand

सुरकंडा देवी जाने वालों के लिए जरूरी खबर, रोपवे सेवा 21 से 30 सितंबर तक रहेगी बंद

Published

on

टिहरी गढ़वाल : टिहरी के प्रसिद्ध सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना की सुरकंडा देवी रोपवे को आज सोमवार 21 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक वार्षिक रूटीन चेकअप एवं निरीक्षण के चलते बंद रखा जायेगा।

सुरकंडा देवी रोपवे 21 से 30 सितंबर तक रहेगा बंद

सुरक्षा की दृष्टि से रोपवे का नियमित तकनीकी निरीक्षण और आवश्यक जांच की जायेगी, इस दौरान श्रद्धालु रोपवे सेवा का उपयोग नहीं कर सकेंगे। 30 सितंबर के बाद निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने पर रोपवे सेवा शुरू कर दी जायेगी। रोपवे बंद रहने के दौरान सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को वैकल्पिक पैदल मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा, साथ ही संबंधित प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई है।

8 से 10 दिन सेवा बंद रहेगी रोपवे सेवा

पर्यटन अधिकारी टिहरी सोवत सिंह राणा ने कहा की सुरकंडा रोपवे पर ईयर्स इसमें जो हमारा मेंटीनेंस का होता उसका काम चलना है। करीब 10 दिन का उसके लिए बाहर से टीमें आती है उसकी रोप हैं ट्रॉली है इन सबकी मेंटीनेंस ड्रेसिंग का काम चलता है और 8 से 10 दिन सेवा बंद रहेगी।

रोपवे का मेंटीनेस भी जरूरी है

जिला पर्यटन अधिकारी का कहना है कि फिलहाल ये है की रोपवे का मेंटीनेस भी जरूरी है। इसके अकॉर्डिंग जो श्रद्धालु आ रहे है अपनी स्वेच्छा से वो पैदल यात्रा का 1.5 किलोमीटर का एक ट्रैक है, और जो लोग हैंडीकैफ है वो कुछ दिन बाद आएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version