Uttarakhand

सीएम हेल्पलाइन 1905 प्रदेश में हुई मशहूर, अनसुनी नहीं रही कोई फरियाद, समस्या हुई दूर

Published

on

देहरादून : एक नौ शून्य पांच,, ये महज अंक नहीं, बल्कि हजारों, लाखों टूटती उम्मीदों का सहारा है। 23 फरवरी 2019 से शुरू हुआ सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 सरकार और जनता के बीच सेतु का काम कर रहा है।बिजली, पानी की समस्या हो, किसी सरकारी विभाग से जुड़ी परेशानी या भ्रष्टाचार की शिकायत, बस एक नौ शून्य पांच डायल कीजिए। आपके फोन से शिकायत दर्ज हो जाएगी और तय समय में उसका हल भी निकलेगा। इतना ही नहीं जब तक आप समाधान से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाते, तब तक शिकायत निस्तारित नहीं मानी जाएगी।

सबसे खास बात ये कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद सीएम हेल्पलाइन 1905 की निगरानी करते हैं और महीने के आखिरी हफ्ते में शिकायतकर्ताओं को रैंडम फोन करके फीडबैक भी लेते हैं । उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक डेटा के अनुसार, इस हेल्पलाइन के जरिए अब तक लाखों जन-समस्याओं को दर्ज किया जा चुका है और 80 प्रतिशत से अधिक मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है।

यानी जन समस्याओं के त्वरित एवं सकारात्मक निवारण की जिस मंशा के साथ सीएम हेल्पलाइन नंबर एक नौ शून्य पांच को शुरू किया गया उस पर ये पूरी तरह खरा उतर रहा है। उत्तराखंड के जिन बाशिंदों की किसी ने नहीं सुनी, यहां उनकी सिर्फ सुनवाई ही नहीं हुई बल्कि समस्याओं का समाधान भी निकला ।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version