Connect with us

Uttarakhand

सीएम पुष्कर सिंह धामी का रुड़की दौरा कल , महारैली को करेंगे संबोधित….

Published

on

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महा जनसंपर्क महारैली को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आएंगे। वहीं मुख्यमंत्री के रुड़की दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। वहीं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा भी रुड़की के नेहरू स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महा जनसंपर्क महारैली को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल रुड़की आ रहे हैं। और मैं मानता हूं की यह एक ऐतिहासिक पल होगा जिसमें 20 से 25 हज़ार लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि महा जनसंपर्क महा रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। वही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे रुड़की जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रदेश के युवा और दबंग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुड़की दौरे को लेकर सभी लोगों में एक उत्साह है। और सीएम साहब के रुड़की दौरे को लेकर सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। और रुड़की के साथ-साथ पूरे जिला हरिद्वार के लोग इस कार्यक्रम में रहेंगे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement