Uttarakhand

सीएम ने UKSSSC के माध्यम से चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

Published

on

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

सीएम धामी ने 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में बीते साढ़े चार वर्षों में सरकार ने 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का काम किया है। यह पल युवाओं के वर्षों के परिश्रम और संघर्ष की सफलता का स्वर्णिम क्षण है। उन्होंने कहा कि युवाओं के चेहरों की मुस्कान बताती है कि राज्य सरकार, सही दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य के युवा वर्तमान के साथ भविष्य की भी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है। नई स्टार्टअप नीति, राज्य में नए स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और युवा प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत किया जा रहा है। सरकार के प्रयासों से युवा आज अपने सपनों को लेकर पहले से कई अधिक आश्वस्त है।

आज रिकॉर्ड समय में भर्तियां हो रहीं हैं पूरी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब युवाओं के सपनों और उनके माता-पिता के त्याग के साथ अन्याय होता था। पर आज रिकॉर्ड समय में भर्तियां पूरी हो रही हैं। पहले युवाओं को हताशा और निराशा मिलती थी, आज राज्य सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने का काम करती है। राज्य सरकार, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि आज से 12 वर्ष पूर्व आज ही के दिन माननीय श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। जो अपने आप में एक ऐतिहासिक दिन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश में सबसे कड़ा कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। उन्होंने कहा कि विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खाली पदों को भी तुरंत भरा जाए।

हजारों युवाओं को बिना किसी शिकायत मिली सरकारी नौकरी

सीएम धामी ने सभी अभ्यर्थियों से सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि के मंत्र को अपना ध्येय मानकर हर गरीब, हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नए अभ्यर्थी केवल सरकारी कर्मचारी नहीं हैं बल्कि उत्तराखण्ड के विकास के सहभागी भी हैं। कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा ने कहा कि अब तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हजारों युवाओं को बिना किसी शिकायत के सरकारी नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री ने राज्य के बच्चों के भविष्य को संवारने का काम किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version