Uttarakhand

सीएम धामी ने RSS स्वंयसेवकों के साथ मनाया दिवाली कार्यक्रम

Published

on

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली के पावन अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और हमारी समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला पर्व भी है। यह अवसर हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सामूहिक रूप से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version