देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा सांसद और उत्तराखंड संगठन पर्व के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजकुमार चाहर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन और किसान कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।
सीएम धामी ने भाजपा किसान मोर्चा के कार्यों और उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने किसान कल्याण के लिए पार्टी के विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की और इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए अपने विचार साझा किए। राजकुमार चाहर ने उत्तराखंड में भाजपा के संगठनात्मक दृष्टिकोण और किसानों के विकास के लिए पार्टी की रणनीतियों पर अपनी राय दी।
बैठक में राज्य में किसानों की स्थिति सुधारने और उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने राज्य के किसानों के हित में अधिक से अधिक योजनाएं और कार्यक्रम लागू करने की दिशा में काम करने पर जोर दिया।