Uttarakhand

सीएम धामी ने आयुर्वेद दिवस पर की भगवान धन्वन्तरि की पूजा, की प्रदेशवासियों के आरोग्य की कामना

Published

on

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सीएम धामी ने आयुर्वेद दिवस पर की भगवान धन्वन्तरि की पूजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग है। स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज आयुर्वेद और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है।

हर साल 23 सितंबर को मनाया जाता है आयुर्वेद दिवस 

बता दें कि हर साल 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। इस दिन आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धति और इसके महत्व को लोगों तक पहुंचाया जाता है। आयुर्वेद स्वस्थ जीवनशैली और प्राकृतिक उपचार पर जोर देता है। इस दिवस का उद्देश्य आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version