Uttarakhand

सीएम धामी के दिल्ली दौरे के बाद बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की संभावना , नवरात्र में फेरबदल की तैयारी…..

Published

on


देहरादून : प्रदेश की धामी सरकार अपने तीन साल पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर नवरात्र के मौके पर कैबिनेट में बदलाव की संभावना भी बन रही है। सूत्रों के अनुसार, राज्य कैबिनेट में पांच खाली पद भरे जाएंगे, और साथ ही तीन कैबिनेट मंत्रियों की विदाई के संकेत भी मिल रहे हैं। नए मंत्रिमंडल का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है, जिसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है। इस ड्राफ्ट पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगनी बाकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे को कैबिनेट में फेरबदल की संभावना के तौर पर देखा गया था, हालांकि, फेरबदल को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री धामी बाद में फिर से दिल्ली जा सकते हैं।

नई कैबिनेट के ड्राफ्ट में तीन वरिष्ठ मंत्रियों की विदाई की संभावना जताई जा रही है, और उनकी परफार्मेंस के आधार पर यह बदलाव किया जाएगा। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल बदलाव से पहले भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान भी हो सकता है। मुख्यमंत्री धामी बुधवार को दिल्ली में थे, जिस वजह से सियासी हलकों में कैबिनेट में फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

भा.ज.पा. के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चाएं तेज हैं। इनमें भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और सांसद महेंद्र भट्ट का नाम सामने आ रहा है, हालांकि भट्ट के हालिया बयानों और उनके बेटे के भूमि सौदे को लेकर सोशल मीडिया पर विरोधी दलों का हमला भी जारी है। इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है।

अब सभी परिस्थितियों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि नवरात्र के दौरान कैबिनेट फेरबदल की प्रक्रिया पूरी हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version