Uttarakhand

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

Published

on

देहरादून :मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। मंत्रिमंडल की बैठक में नर्सिंग अभ्यर्थियों को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है।

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक

सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी और शहरी विकास समेत कई विभागों के अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि विभिन्न योजनाओं और नीतिगत मामलों को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

बैठक में लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

इसके अलावा कार्मिक विभाग की ओर से कर्मचारियों से जुड़े कई प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखे जाएंगे। इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से मंथन होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version