Uttarakhand

सहसपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से लदी पिकअप जब्त

Published

on





देहरादून के सहसपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।  वन विभाग की टीम ने रात के सन्नाटे को तोड़ते हुए अवैध लकड़ी कारोबारियों पर बड़ा वार किया है और एक पिकअप को जब्त किया है।

सहसपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक आधी रात लगभग 12:30 बजे गश्त के दौरान टीम को एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया। टॉर्च की रोशनी में जब वाहन को रोका गया और तलाशी ली गई तो उसमें आम प्रजाति की लकड़ी भरी मिली।
चालक से जब रवन्ना की मांग की गई तो उसके पास न कोई कागज़ था, न कोई जवाब था। जिसके बाद पिकअप को वन विभाग ने जब्त कर लिया है।

मौके पर चालक का किया चालान

मौके पर ही बरामदगी फर्द तैयार की गई और वाहन को वन विभाग की अभिरक्षा में लेकर सहसपुर रेंज परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया। मामले में वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं में चालक का चालान किया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version