Uttarakhand

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती आज, राज्यपाल और सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

देहरादून : भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया ।

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती आज

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती आज है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज लोक भवन में भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय समाज को एक नई दिशा देने के साथ ही एक सशक्त, समतामूलक और समावेशी राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बाबा साहेब का सम्पूर्ण जीवन प्रेरणास्रोत

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के आदर्शों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के विचार एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता व समानता को बढ़ावा देने में अपना योगदान दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version