Uttarakhand
संतुलन बिगड़ने से गंगनहर में गिरी बुजुर्ग महिला, पुलिस ने मुस्तैदी से बचाया, वीडियो वायरल…
हरिद्वार में एक बुजुर्ग महिला संतुलन बिगड़ने पर गंगनहर के गहरे पानी में जा गिरी और करीब एक किलोमीटर तक बहती रही। गनीमत रही कि एक युवक की नजर महिला पर पड़ गई। युवक ने तत्काल स्थानीय पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और महिला को रस्सी पकड़ा दी। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सकुशल गंगनहर से बाहर निकाला गया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं सोशल मीडिया पर महिला के रेस्क्यू का वीडियो भी वायरल हो रहा है। खासकर पुलिस और पुलिस को सूचना देने वाले अंकित की सराहन भी की जा रही है।