Uttarakhand

श्यामपुर में शुरू हुआ टाइप-ए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हजारों ग्रामीणों को अब गांव में मिलेगी इलाज की सुविधा

Published

on

हरिद्वार :  हरिद्वार के श्यामपुर में लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। श्यामपुर में टाइप-ए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत हो गई है। करीब दो साल पहले बनकर तैयार हुई इस स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग में अब सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे के हालिया दौरे के बाद दिए गए निर्देशों पर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की गई हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पीएचसी में मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य स्टाफ की तैनाती की गई है और जरूरी जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से श्यामपुर क्षेत्र के आसपास के कई गांवों के हजारों लोगों को अब प्राथमिक इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version