Uttarakhand

शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

Published

on

रूद्रप्रयाग : पंचकेदारों में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट सोमवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान धाम में श्रद्धालुओं और स्थानीय हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। भगवान के जयकारों के बीच कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की मद्महेश्वर यात्रा का समापन हो गया।

कपाट बंद होने के बाद भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर को डोली गौण्डार गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 17 नवंबर को डोली गौण्डार से प्रस्थान कर राकेश्वरी मंदिर, रांसी पहुंचेगी। इसके बाद 18 नवंबर को रांसी से रवाना होकर गिरिया गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा।

वहीं, 19 नवंबर को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली गिरिया गांव से प्रस्थान कर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। इसके साथ ही शीतकाल के दौरान भगवान मद्महेश्वर की पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर में संपन्न होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version