Uttarakhand

शासन से बीकेटीसी को मिला मुख्य कार्याधिकारी, PCS सोहन सिंह रांगण को मिली जिम्मेदारी

Published

on

देहरादून : उत्तराखण्ड शासन ने बीते शनिवार 25 अप्रैल शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण (पीसीएस) को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। शासन के इस निर्णय का बीकेटीसी कर्मचारी संघ सहित धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया है।

शासन से बीकेटीसी को मिला मुख्य कार्याधिकारी

कुछ दिनों पहले मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल अपने मूल विभाग मंडी समिति में चले गये थे। बाद में जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को मुख्य कार्याधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। वर्तमान में शासन की ओर से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सोहन सिंह रांगण को बीकेटीसी का पूर्णकालिक मुख्य कार्याधिकारी बनाया गया है विभिन्न धार्मिक संगठनों ने बीकेटीसी में पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति का स्वागत किया है कहा है कि पूर्णकालिक सीईओं की नियुक्ति से श्री बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।

PCS सोहन सिंह रांगण को मिली जिम्मेदारी

PCS सोहन सिंह रांगण को बीकेटीसी का सीईओ बनाया गया है। बता दें कि उपजिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग में अपने उपजिलाधिकारी कार्यकाल के दौरान प्रभावी प्रशासन, जनहितकारी फैसलों और मजबूत प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया है। आपदा प्रबंधन में तत्परता, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान तथा विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी है।अब बदरीनाथ केदारनाथ धाम जैसे विश्वप्रसिद्ध आस्था केंद्रों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। उनकी नियुक्ति से उम्मीद है कि मंदिर समिति की कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-हितैषी बनेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version