Uttarakhand

शराब तस्करों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हर्रावाला में एक लोडर से 143 पेटी शराब बरामद

Published

on





डोईवाला: मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के”ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं।

शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस को मिली बडी सफलता

निर्देशों के अनुपालन में थाना डोईवाला पर गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौकी क्षेत्र हर्रावाला से एक संदिग्ध लोडर संख्या: यू0के0-07-टीडी-0190 को रोककर चैक किया। लोडर वाहन में सवार 03 अभियुक्तो 01-अनिकेत 02-मोनू कुमार तथा 03-सौरभ जयसवाल के कब्जे से 143 पेटी शराब ( 128 पेटी देसी शराब व 15 पेटी अग्रेजी शराब) बरामद हुई। मौके पर अभियुक्तो से शराब परिवहन करने संबंधी दस्तावेज मांगे गए परंतु वह दिखा नहीं पाए, जिस पर तीनों अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 26/2026 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

  • अनिकेत पुत्र विजय निवासी- 50 बी डांडीपुर मौहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून
  •  मोनू कुमार पुत्र सत्य प्रकाश निवासी- ग्राम बसेडा, थाना नौगांसाबाद, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
  •  सौरभ जयसवाल पुत्र श्री राजेन्द्र जयसवाल निवासी चन्द्रलोक कालोनी, बेहट रोड कोतवाली देहात जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी हर्रावाला, देहरादून

    बरामदगी

  • माल्टा ट्रेटा पैक देशी शराब – 128 पेटी
  •  मैकडावल अंग्रेजी शराब – 05 पेटी
  •  इम्पीरियल ब्लू – 08 पेटी
  •  रायल स्टेज – 02 पेटी
  •  वाहन ऑटो सं0- यू0के0-07-टीडी-0190

बरामद शराब की कीमत करीब 07 लाख रूपये

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version