Connect with us

Uttarakhand

विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए सीएम ने जारी किए 257 करोड़

Published

on

विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए सीएम ने जारी किए 257 करोड़


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सड़क सुधारीकरण कार्यो के साथ ही विभिन्न स्थानीय निकायों के तहत किए जाने वाले विकास कार्यो, जल उपचार संयत्रों की स्थापना, ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक निर्माण आदि के लिए कुल ₹257 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए सीएम ने जारी किए 257 करोड़

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के अन्तर्गत मोरनौला जैती मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 4.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 पर काठगोदाम बाईपास मोटर रोड (काठगोदाम से रानीबाग खंड) के निर्माण के लिए 4.70 करोड़ जारी किए हैं।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के विकासखण्ड कोट में व्यासघाट से ग्राम सिल्सू मोटर मार्ग के कि०मी० 1.00 से कि०मी० 5.00 में पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 3.86 करोड़, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-कार्ट मेकेन्जी कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग के किमी 1 से 24 (सप्लाई कैल्ट से लम्बीधार, बासागाढ़ मसूरी तक लेन में परिवर्तन हेतु अतिरिक्त पहाड़ कटान क्रॉस ड्रेन और दीवारों का निर्माण के लिए ₹14.55 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

15वें वित आयोग की संस्तुती पर इन कार्यों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री ने 15वें वित आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त शहरी स्थानीय निकायों को आबद्ध अनुदान/निर्दिष्ट अनुदान के अन्तर्गत शहरी स्थानीय निकायों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 की द्वितीय किश्त के लिए 58.37 करोड़, शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत 8 नगर निकायों, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम, नगरपालिका परिषद गौचर, नगर पंचायत महुवाखेड़ागंज, नगर पंचायत चमियाला, नगरपालिका परिषद किच्छा, नगर पंचायत नन्दप्रयाग, नगरपालिका परिषद नरेन्द्रनगर एवं नगर पंचायत तपोवन में ‘देवभूमि रजत जयंती पार्क‘ के निर्माण के लिए 5.65 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चतुर्थ त्रैमासिक किश्त 79.09 करोड़ के साथ ही 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र के लिए 81.57 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पौड़ी गढ़वाल की पौड़ी शाखा के अन्तर्गत चिनवाड़ी डांडा में 1.53 एमएलडी जल उपचार संयंत्र के निर्माण के लिए ₹ 3.72 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement