Uttarakhand
विधायक रेनू बिष्ट को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया तलब, फेसबुक पर लिखी पोस्ट को लेकर चल रहे थे नाराज।
देहरादून – यमकेश्वर से भाजपा विधायक रेणु बिष्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तलब किया है। फेसबुक पेज पर लिखी पोस्ट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विधायक रेनू बिष्ट से काफी नाराज थे। जिसके बाद उन्होंने रेनू बिष्ट को अध्यक्ष ने तलब किया था।
दरअसल रेनू बिष्ट की फेसबुक पेज पर लिखी एक पोस्टर वायरल हो रही थी,जिसमें उन्होंने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कामों को लेकर टिप्पणी की थी। बिष्ट ने पोस्ट में लिखा था कि यमकेश्वर की जनता से पिछले 22 सालों से छल हो रहा है।
यह पोस्ट जब वायरल हुई तो मामला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तक पहुंचा, उधर विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की पोस्ट को मुद्दा बनाकर भाजपा संगठन और सरकार को जमकर घेर लिया, इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक रेनू बिष्ट को स्पष्टीकरण के लिए तलब किया था, इसके बाद विधायक रेणु बिष्ट अपना स्पष्टीकरण देने शुक्रवार शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिली, रेनू बिष्ट ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि उनके सहायक ने बिना विश्वास में लिए यह पोस्ट लिखी थी,जिसको हटा दिया गया है।