Uttarakhand

विकासनगर से एक वाहन चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर चोरी की स्कूटी बरामद

Published

on

देहरादून : देहरादून पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। विकासनगर क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मनोज वर्मा को पहले बसंत विहार पुलिस एक अन्य वाहन चोरी मामले में गिरफ्तार कर चुकी थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने विकासनगर में भी स्कूटी चोरी की वारदात कबूल की थी।

इसके बाद पुलिस ने अदालत से एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर आरोपी से पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर कूड़ा घाटी स्थित बद्री राइस मिल के पीछे खंडहर से चोरी की स्कूटी बरामद कर ली गई।

विवरण अभियुक्त

मनोज वर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद  निवासी अधोईवाला, थाना रायपुर, जिला देहरादून, उम्र 40 वर्ष

बरामदगी :-

विकासनगर क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एफक्यू-6490

आपराधिक इतिहास अभियुक्त

01- मु0अ0सं0- 117/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस  थाना विकासनगर जिला देहरादून।

02- मु0अ0सं0- 77/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बसन्त विहार जिला देहारदून।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version