Connect with us

Uttarakhand

विकासनगर में अवैध खनन का विरोध करने पर SDO से मारपीट, वीडियो वायरल

Published

on

विकासनगर में अवैध खनन का विरोध करने पर SDO से मारपीट, वीडियो वायरल


विकासनगर: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर में अवैध खनन का विरोध करने पर SDO से मारपीट का एक मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद घटना में पहले SDO कालसी चकराता वन प्रभाग और बाद में दुसरे पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई.

विकासनगर में खनन माफियाओं पर SDO से मारपीट का आरोप 

दरअसल, विकासनगर में अवैध खनन पर विरोध जताने पर उप प्रभागीय वनाधिकारी कालसी चकराता वन प्रभाग से मारपीट की गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद राजीव नयन नौटियाल उप प्रभागीय वनाधिकारी कालसी चकराता वन प्रभाग ने कोतवाली विकासनगर पर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई.

दोनों पक्षों की ओर से कराई गई शिकायत दर्ज

जिसमें बताया गया कि 27 फरवरी  को शाम करीब 5.30 बजे अपने कार्यालय कालसी से वापस जाने के दौरान उन्हें बाडवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुनानदी की ओर एक डंपर जाता हुआ दिखाई दिया, जिसकी वीडियो बनाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा उसका विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई. प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0: 59/26 धारा: 115 (2), 352, 324 (2), 121(1), 132, 191 (2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया.

जबकि इसी घटना में दूसरे पक्ष मनीष चौहान निवासी बाडवाला द्वारा भी एक लिखित तहरीर दी गई है. जिसके अधार पर कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0: 60/26 धारा: 115 (2), 324 (2), 351 (3), 352 बीएनएस और 3(1)(द)/3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया.



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement