Uttarakhand

वार्षिक रखरखाव के लिए बंद की गई गंगनहर, छोटी दीपावली तक रहेगी बंद

Published

on

हरिद्वार : हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली उत्तरीखंड गंग नहर वार्षिक रखरखाव के लिए बंद कर दी गई है। मंगलवार की मध्य रात्रि हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज से यूपी सिंचाई विभाग के द्वारा गंग नहर का पानी रोक दिया गया है।

वार्षिक रखरखाव के लिए बंद की गई गंगनहर

हरिद्वार में गंग नहर बंद होने से पश्चिम यूपी के कई इलाकों में सिंचाई और दिल्ली एनसीआर में पेयजल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। हर साल दशहरा से छोटी दीपावली तक गंग नहर के मेंटेनेंस के लिए गंगनहर नहर बंदी की जाती है। गंग नहर क्लोजिंग के दौरान साफ सफाई, नहर चैनल गेट की मरम्मत का काम किया जाएगा।

छोटी दीपावली तक रहेगी बंद

आगामी अर्ध कुंभ मेले के लिए गंगनहर में बनाए जा रहे गंगा घाटों के निर्माण में भी तेजी आएगी। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने जानकारी दी की हरकी पैड़ी पर लोगों के स्नान करने के लिए पर्याप्त जल छोड़ा गया है। 7 नवंबर की रात को गंग नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version