Uttarakhand

लोहाघाट में लीगेसी वेस्ट खत्म करने को डीएम सख्त, वैज्ञानिक निस्तारण में तेजी लाने के दिए निर्देश

Published

on

चम्पावत :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चम्पावत’ विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में जिला प्रशासन ने लीगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के वैज्ञानिक निस्तारण की मुहिम तेज कर दी है।

लोहाघाट में लीगेसी वेस्ट खत्म करने को डीएम सख्त

बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लोहाघाट स्थित फर्नहिल ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर पुराने कचरे का शत-प्रतिशत वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ट्रॉमेल मशीन के जरिए चल रही कचरा छंटाई और निस्तारण प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए फर्नील ट्रेंचिंग ग्राउंड को एक मॉडल वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर के रूप में विकसित किया जाए।

डीएम ने कम्पोस्टिंग यूनिट का भी किया निरीक्षण

डीएम ने कम्पोस्टिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया और जैविक कचरे के प्रभावी प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड में नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और सभी पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लीगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक और समयबद्ध निस्तारण केवल स्वच्छता अभियान का हिस्सा नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण कार्य है।

सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तेजी से काम करते हुए तय समय में लक्ष्य हासिल करें। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अध्यक्ष गोविन्द वर्मा, अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version