Connect with us

Uttarakhand

लोहाघाट में बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 257 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज

Published

on

लोहाघाट में बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 257 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज

चंपावत : चम्पावत के लोहाघाट स्थित छमनिया में बन रहा अत्याधुनिक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज अब तेजी से आकार ले रहा है। करीब 257 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस खेल संस्थान से उत्तराखंड की बेटियों को खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता और तेजी के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में लोहाघाट के छमनिया में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 256 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में महिला खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों और बालिकाओं के लिए बनाए जा रहे हॉस्टल के साथ बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी मैदान सहित रनिंग ट्रैक और दर्शक दीर्घा के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की रफ्तार पर जोर देते हुए कार्यदायी संस्था को मानव संसाधन और निर्माण सामग्री तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। प्रथम चरण में हॉस्टल और खेल अवस्थापनाओं का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। इसके लिए सुबह, दोपहर और रात तीनों शिफ्टों में लगातार काम करने के निर्देश भी दिए गए।

लोहाघाट में आकार ले रहा यह महिला स्पोर्ट्स कॉलेज आने वाले समय में उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा केंद्र साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा होकर प्रदेश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया मंच कब तक उपलब्ध करा पाता है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement