Uttarakhand

लोक भवन नैनीताल नें शुरू हुआ 21वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया शुभारंभ

Published

on

नैनीताल : शुक्रवार को लोक भवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में आयोजित 21वां “गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट” शुरू हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने टी-ऑफ कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों के 179 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। इस वर्ष का टूर्नामेंट प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति को समर्पित किया गया है।

लोक भवन नैनीताल नें शुरू हुआ 21वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट में विभिन्न श्रेणियों में कुल 179 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 110 सामान्य श्रेणी के खिलाड़ी, 27 जूनियर खिलाड़ी (जिनमें 6 बालिकाएं शामिल हैं), 9 महिला खिलाड़ी, 29 वेटरन तथा 4 सुपर वेटरन श्रेणी में प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट में सबसे उम्रदराज 81 वर्ष के कर्नल एच.सी गुप्ता और सबसे छोटी प्रतिभागी 7 वर्ष की इलाक्षी राठौड़ प्रतिभाग कर रही है।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया शुभारंभ

शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की पर्यटन संभावनाओं और खेल क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक प्रभावशाली माध्यम है। उन्होंने इस वर्ष का टूर्नामेंट स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की स्मृति को समर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र और प्रदेश के विकास के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन की विशेषता यह भी है कि इसमें 81 वर्ष के वेटरन से लेकर 7 वर्ष की बालिका तक हिस्सा ले रही है, जो खेलों में सभी आयु वर्गों की सहभागिता और पारिवारिक जुड़ाव का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने लोक भवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गोल्फ कोर्स प्रकृति, वन्यजीवन संरक्षण और पर्यटन का अद्भुत संगम हैं।

खेलो इंडिया’ विजन के अनुरूप खेल बन रहा युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम

राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ केवल शारीरिक कौशल का खेल नहीं, बल्कि यह धैर्य, अनुशासन, लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और विपरीत परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह खेल व्यक्तित्व निर्माण के साथ आत्मिक शांति और ध्यान की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ विजन के अनुरूप खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जो खेलेगा, वही खिलेगा” की भावना आज युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version