Uttarakhand

रौलाकोट–मदन नेगी मार्ग 8 घंटे से बंद, जान जोखिम में डालकर दोपहिया वाहनों से सफर कर रहे लोग

Published

on

टिहरी गढ़वाल : टिहरी गढ़वाल लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रौलाकोट–मदन नेगी मार्ग मलबा आने के कारण 8 घंटे से बंद है। जिस कारण लोगों को आवाजही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रौलाकोट–मदन नेगी मार्ग 8 घंटे से बंद

प्रतापनगर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते रौलाकोट–मदन नेगी मोटर मार्ग पर भूस्खलन और मलबा आने से सड़क पिछले करीब 8 घंटे से बंद पड़ी है। मार्ग बंद होने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने के बावजूद स्थानीय लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर दोपहिया वाहनों से मलबा के बीच से गुजर रहे हैं।

जान जोखिम में डालकर दोपहिया वाहनों से सफर कर रहे लोग

सड़क पर मलबा फैला होने के कारण हर पल हादसे का खतरा बना हुआ है, लेकिन जरूरी कामों के चलते लोग जोखिम उठाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान इस मार्ग पर हर साल यही स्थिति बनती है। लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से तत्काल जेसीबी लगाकर मार्ग खोलने और भविष्य में इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version