Uttarakhand

रूद्रप्रयाग में गुलदार ने पांच साल के मासूम के बनाया शिकार, परिजनों में मचा कोहराम

Published

on



उत्तराखंड में गुलदार के हमले कम होने के का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां एक ओर मंगलवार को भीमताल में गुलदार ने एक बुजुर्ग को अपना निवाला बना लिया था। तो वहीं मंगलवार रात रूद्रप्रयागर में एक पांच साल के मासूम को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

रूद्रप्रयाग में गुलदार ने पांच साल के मासूम के बनाया शिकार

रूद्रप्रयाग में मंगलवार देर रात गुलदार ने पांच साल के मासूम को अपना निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग की ग्राम पंचायत सारी के सिन्द्रवाणी गांव में गुलदार ने 5 साल के मासूम बच्चे को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

रात 11 बजे बरामद किया गया मासूम का शव

मासूम के गुलदार घर के आंगन से उठा ले गया। जिसके बाद से मां और बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने हाथों में लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर जंगलों में तलाश की। जिसके बाद देर रात 11 बजे करीब बच्चे का शव जंगल से बरामद किया गया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version