Uttarakhand

रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….

Published

on

रुड़की : गंगा घाट पर स्वर्णकार समाज की ओर से चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। नए पुल के समीप गंगा घाट पर आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोगों का जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसने कार्यक्रम को भव्यता और श्रद्धा से भर दिया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल स्मारक नहीं होतीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, संघर्ष और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चंद्रवंशी अजमीढ़ महाराज के नाम से गंगा घाट निर्माण की मांग उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री के समक्ष रखी गई है। वहीं देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि समाज की मजबूती उसके इतिहास और महापुरुषों के सम्मान में छिपी होती है और ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को नई दिशा देते हैं। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा ने इस आयोजन को समाज के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज के आदर्श नई पीढ़ी को एकता, संस्कार और समाज सेवा की प्रेरणा देंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का मजबूत संदेश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version