Uttarakhand

राहुल गांधी ने की पीएम और गृह मंत्री पर की अमर्यादित टिप्पणी, सीएम धामी ने इसे बताया कांग्रेस की हताशा

Published

on

देहरादून : लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन एक जनसभा को संबोधित किया। सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस को लेकर तीखी राजनीतिक टिप्पणी की। राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि यदि आरएसएस के कार्यकर्ता उनसे इन नेताओं की चर्चा करें, तो वे अपनी राय स्पष्ट रूप से सामने रखें। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है।

राहुल गांधी ने की पीएम और गृह मंत्री पर की अमर्यादित टिप्पणी

रायबरेली में अपनी सभा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस को लेकर तीखी राजनीतिक टिप्पणी की। राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि यदि आरएसएस के कार्यकर्ता उनसे इन नेताओं की चर्चा करें, तो वे अपनी राय स्पष्ट रूप से सामने रखें। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। इस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान भी सामने आया है।

सीएम धामी ने इसे बताया कांग्रेस की हताशा

राहुल गांधी के इस बयान को सीएम धामी ने कांग्रेस की हताशा बताया है। उन्होंने कहा है कि “कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी और माननीय गृह मंत्री Amit Shah जी पर गई अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती है।

लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन देश के सर्वोच्च नेतृत्व के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग बेहद शर्मनाक है। जनता बार-बार कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को नकार चुकी है, फिर भी कांग्रेस केवल अराजकता और समाज को बांटने की राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रही है।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version