Uttarakhand

राहुल गांधी के दौरे को लेकर तकरार बढ़ी, परेड ग्राउंड की अनुमति रद्द होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Published

on

हरिद्वार :  राहुल गांधी के दौरे से पहले उत्तराखंड में सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का देहरादून में 17 जुलाई का प्रस्तावित दौरा विवादों में फंस गया है। कांग्रेस की ओर से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले देहरादून नगर निगम ने परेड ग्राउंड की अनुमति रद्द कर दी। जिसके चलते छात्रों के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भी पारा सातवें आसमान पर है।

परेड ग्राउंड की अनुमति रद्द होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

घटना से दो दिन पहले परेड ग्राउंड के लिए नगर निगम को करीब़ एक लाख सत्तर हजार रुपये की रसीद जमा कराई गई थी—फिर अनुमति क्यों निरस्त कर दी गई, इस सवाल पर कांग्रेस में रोष है। परेड ग्राउंड के बाहर छात्रों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और भारी विरोध देखने को मिला। इसी के चलते हरिद्वार में भी कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे।

कांग्रेसियों ने ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी 

अमन गर्ग का कहना है कि राज्य सरकार राहुल गांधी के दौरे को लेकर व्याकुल है। उन्होंने पूछा कि जब पहले रसीद कटकर फीस जमा कर दी गई थी तो बाद में अनुमति वापस लेने का क्या तर्क है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय प्रताप राणा का आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई छात्रों की गूंज’ मुहिम से राज्य सरकार की घबराहट को दर्शाती है। राणा कहते हैं कि ढाई लाख छात्रों के रजिस्ट्रेशन के बाद कार्यक्रम स्थल पर पाबंदी लगाने की कोई समझ नहीं बनती।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version