Connect with us

Uttarakhand

राष्ट्रीय लोकदल ने उत्तराखंड में तेज किया विस्तार , महिला प्रदेश अध्यक्ष को किया नियुक्त….

Published

on


देहरादून – राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी, महानगर और जिला इकाइयों के गठन के बाद अब पार्टी ने विभिन्न प्रकोष्ठों के निर्माण की दिशा में भी कदम बढ़ा दिए हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मनीषा अहलावत ने उत्तराखंड प्रदेश की कमल प्रीत अरोरा को महिला प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार की चौधरी सरिता देवी को गढ़वाल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

RLD का ‘सर्व समाज’ संदेश जनता तक पहुंचा रही है पार्टी

राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मनीषा अहलावत ने कहा कि, “रालोद को जाटों की पार्टी समझा जाता था, लेकिन अब पार्टी अपने नेता जयंत चौधरी जी के नेतृत्व में ‘सर्व समाज’ के संदेश को मजबूती से जनता के बीच ला रही है। उत्तराखंड में भी यही उद्देश्य लेकर संगठन को मज़बूत किया जा रहा है।”

सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही हैं कमल प्रीत

नव नियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष कमल प्रीत अरोरा ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह प्रदेश में रालोद को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। सामाजिक कार्यों में दो दशकों से सक्रिय कमल प्रीत को कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। अल्पसंख्यक समुदाय में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है और वर्तमान सरकार के अल्पसंख्यक आयोग में शामिल होने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।

पार्टी में नई ऊर्जा और महिला नेतृत्व को मिलेगा बल

महिला प्रकोष्ठ के लिए कई नामों की चर्चा थी, लेकिन अपने सामाजिक कार्यों, सरल स्वभाव और समर्पण के चलते कमल प्रीत ने सभी को पीछे छोड़ते हुए यह ज़िम्मेदारी हासिल की। कुछ समय पहले ही रालोद से जुड़ीं कमल प्रीत अब प्रदेश की महिलाओं की आवाज़ बनेंगी।

अनुपम खत्री (मुख्य प्रवक्ता रालोद)

रालोद महिलाओं को दे रहा सशक्तिकरण का मंच

मनीषा अहलावत ने कमल प्रीत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “उत्तराखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। जयंत चौधरी जी के नेतृत्व में कौशल विकास जैसे विभागों पर ध्यान दिया जा रहा है, जिससे रोजगार की संभावनाएं और बढ़ेंगी।”

संगठन में उत्साह का माहौल

इस नियुक्ति पर रालोद के मुख्य प्रवक्ता अनुपम खत्री ने कहा कि, “कमल प्रीत के अध्यक्ष बनने से पूरे संगठन में नया उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।”

 




Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement