Uttarakhand
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
देहरादून : भाजपा प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। वरिष्ठ नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने इस दौरे को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए मूल मंत्र बताया।
मुख्यालय के बाहर पहले से मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, तमाम कैबिनेट मंत्री और संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी अगवानी के लिए गेट पर मौजूद रहे। भाजपा के सभी नेताओं का मानना है कि नितिन नबीन का यह तीन दिवसीय दौरा निश्चित ही भाजपा के लिए एक बार पुनः सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।