Uttarakhand

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत

Published

on

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत शुक्रवार को देहरादून पहुंच गईं। देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को Indian Military Academy में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और परेड की सलामी लेंगी। यह कार्यक्रम आईएमए के 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के कैडेट्स के लिए आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है तथा रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारू बना रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version