Connect with us

Uttarakhand

रायपुर के स्कूलों में चलाया गया बाल अधिकार जागरूकता अभियान, बच्चों को दी गई अधिकारों की जानकारी

Published

on

रायपुर के स्कूलों में चलाया गया बाल अधिकार जागरूकता अभियान, बच्चों को दी गई अधिकारों की जानकारी


देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में देहरादून जिले में जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून और जिला प्रोबेशन कार्यालय देहरादून, महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा रायपुर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में बाल अधिकारों और  कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

रायपुर के स्कूलों में चलाया गया बाल अधिकार जागरूकता अभियान

रायपुर के स्कूलों में शुक्रवार को बाल अधिकार जागरूकता अभियान चलाया गया। ये जागरूकता अभियान राजकीय इण्टर कॉलेज रायपुर देहरादून, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रायपुर देहरादून और राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के दौरान महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं तथा बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को प्रदान की गई।

बच्चों को दी गई अधिकारों की जानकारी

कार्यक्रम में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015, पोक्सो अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, अनाथ प्रमाण पत्र, स्पॉन्सरशिप योजना, दत्तक ग्रहण विनियम 2022, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, विधवा पेंशन योजना और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े गुड टच के साथ ही बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

230 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने किया प्रतिभाग

इस जागरूकता अभियान में राजकीय इण्टर कॉलेज, राजकीय माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर देहरादून के लगभग 230 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, सशक्त और जागरूक बनाना था। जिसे प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement