Connect with us

Uttarakhand

रानीपोखरी हत्याकांड का खुलासा, पैसों के विवाद में मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

रानीपोखरी हत्याकांड का खुलासा, पैसों के विवाद में मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


देहरादून: जिले के रानीपोखरी क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने अपने साथी मजदूर की हत्या कर दी थी और शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया था।

निर्माणाधीन मकान में मिला था शव

26 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि नीम करौली मंदिर धारकोट के पास एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस से जौली ग्रांट अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रथम दृष्टया जांच में मामला हत्या का प्रतीत हुआ। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई।

मृतक की हुई पहचान

अगले दिन मृतक की पहचान बबलू पुत्र रिक्खी राम निवासी बहराइच, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर उसके साथ काम करने वाले मजदूर पप्पू साहनी पर हत्या का आरोप लगाया। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पैसों के विवाद में की हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपी पप्पू साहनी ने बताया कि वह और मृतक धारकोट क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी करते थे। 22 फरवरी की रात पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने हथौड़े से बबलू के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने शव को कमरे में छोड़कर बाहर से ताला लगा दिया और फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर 28 फरवरी 2026 को आरोपी पप्पू साहनी निवासी बेगूसराय, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के आरोपी घटना के बाद लगातार छिपता फिर रहा था, लेकिन टीम ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement