Uttarakhand
राज्यपाल से लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. राणा की शिष्टाचार भेंट, राष्ट्रीय सुरक्षा और पूर्व सैनिक कल्याण पर हुई चर्चा!

देहरादून, राजभवन – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा, कमांडर-इन-चीफ अंडमान एवं निकोबार कमान तथा कर्नल ऑफ द रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स एवं गढ़वाल स्काउट्स ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर दोनों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा, पूर्व सैनिकों के कल्याण, सैन्य-नागरिक समन्वय और गढ़वाल राइफल्स की गौरवशाली परंपरा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।