Uttarakhand

राज्यपाल गुरमीत सिंह से सीएम धामी ने की मुलाकात, दिवाली की दी शुभकामनाएं

Published

on


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की और दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सीएम धामी ने राज्यपाल को दी दिवाली की शुभकामनाएं

सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दिवाली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश की जनता के सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की।

आपदा प्रभावितों के साथ सीएम ने मनाई दिवाली 

दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version