Connect with us

Uttarakhand

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने महिला वैज्ञानिक कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, महिलाओं को विज्ञान में योगदान के लिए किया सम्मानित।

Published

on

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने महिला वैज्ञानिक कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, महिलाओं को विज्ञान में योगदान के लिए किया सम्मानित।

देहरादून – उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) द्वारा आईआरडीटी सभागार, देहरादून में आयोजित महिला वैज्ञानिक कॉन्क्लेव का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विज्ञान एवं विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला वैज्ञानिकों को सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान, ‘‘युवा महिला वैज्ञानिक उत्कृष्टता सम्मान-2024’’ से डॉ. प्रतिक्षा जोशी, कु. तनुजा आर्या, कु. बहार अंजुम, और डॉ. दीप्ति रावत को सम्मानित किया गया, जबकि ‘‘युवा महिला वैज्ञानिक उपलब्धि सम्मान-2024’’ से डॉ. मीनाक्षी राणा, डॉ. अर्चना ध्यानी, कु. बिनु सिंह, डॉ. निर्जरा सिंघवी, डॉ. मनु पंत, डॉ. श्रद्धा बिष्ट, डॉ. नीतू पाण्डेय, डॉ. दिव्या सिंह एवं डॉ. पवनिका चन्दोला को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, तीन छात्राओं निहारिका नेगी, दृष्टि चौहान और श्रेया रौतेला को ‘‘विज्ञान चेतना छात्रा सम्मान’’ से नवाजा गया।

राज्यपाल ने सम्मानित होने वाली महिला वैज्ञानिकों और छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमारी बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी उपलब्धियां प्रभावशाली और प्रेरणादायी हैं।” उन्होंने कॉन्क्लेव को एक अद्भुत संगम बताया जिसमें टेक्नोलॉजी, महिला शक्ति और युवा शक्ति एक साथ मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाने में मदद कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आज महिलाएं विज्ञान, तकनीकी, कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं और उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी और तकनीकी नवाचारों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रदेश की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में नया अध्याय लिख रही हैं।

इस अवसर पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान और उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने भी महिला वैज्ञानिकों को बधाई दी और इसे उत्तराखण्ड में महिला शक्ति और विज्ञान के क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

यूसर्क की निदेशक प्रो. (डॉ.) अनीता रावत ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की महत्वता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल ने किया।

#WomenInScience #WomenEmpowerment #YouthInScience #InnovationInScience #Uttarakhand #ScienceEducation #WomenScientists #TechnologyAndWomen #ScienceConclave #UttarakhandScience #AIandWomen #WomenInSTEM #InspiringWomen



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement