Uttarakhand

राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Published

on

देहरादून : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के मझौन में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की , साथ ही राजनाथ सिंह ने स्व. जसपाल राणा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने एक महान खेल प्रतिभा को खो दिया है, जिसकी भरपाई करना कठिन है। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपने जीवन में अनुशासन, मेहनत और समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने एक महान खिलाडी और गुरु को खोया है, जिसकी भरपाई करना कठिन है। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपने जीवन में अनुशासन, मेहनत और समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री, कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्व. जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया। स अवसर पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर देखने को मिली और बड़ी संख्या में लोग दिवंगत खिलाड़ी को अंतिम नमन करने पहुंचे।

पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सुम्मानित और भारतीय निशानेबाज़ दिग्गाजू में से एक थे स्व. जसपाल राणा , साथ ही दुनियाभर में 600 से अधिक पदकों के विजेता रह चुके है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version