
काशीपुर : इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच की जंग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस जंग में भारत के कई राज्यों के लोग ऐसे तनाव पूर्ण स्थिति में ईरान में फंसे हुए है। जिससे भारतीय नागरिको के परिबार के लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं। काशीपुर के अर्पित भी काशीपुर में फंसे हुए हैं जिस कारण उनके परिवारजन परेशान हैं।
युद्ध के बीच ईरान में फंसे काशीपुर के अर्पित
उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी अर्पित सैनी भी शामिल है जो की इस समय ईरान में मौजूद है, परिवार जनों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेज कर अर्पित सैनी को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई है।
परिवारजनों ने सकुशल वापसी के लिए लगाई सरकार से गुहार
आपको बता दें कि विनोद कुमार सैनी उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के मोहल्ला श्यामपुरम के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र करीब 8 महीने पहले मर्चेंट नेवी मे सेकंड अफसर के पद पर ज्वाइन किया था। पहले वो नौकरी के लिए विदेश गया था। इससे पहले वो यूरोप में था लेकिन बाद में उसने कंपनी बदल कर दुबई में एक दूसरी कंपनी ज्वाइन कर ली थी।
काम के सिलसिले में अर्पित का ईरान देश में आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान अमेरिका इजरायल और ईरान के जंग में वह ईरान में फस गया। विनोद कुमार सैनी ने बताया कि अर्पित से हमारी बात होती रहती है वीडियो कॉलिंग नहीं हो पाती उसने बताया कि यहां का माहौल बहुत ही तनावपूर्ण है और समुद्र में मिसाइल गिरने की घटनाएं सामने आ रही है इसी कारण लोग यहां डरे हुए हैं, उन्होंने सरकार से अपने पुत्र को सकुशल भारत वापस लाने की गुहार लगाइ है।