Uttarakhand

यमुनोत्री हाईवे को मिली नई रफ्तार , 4.5 किमी लंबी सुरंग हुई आरपार , सीएम धामी रहें मौजूद….

Published

on





उत्तरकाशी – यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग आज आखिरकार आरपार हो गई, जिससे इस महत्वपूर्ण परियोजना ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। करीब 4.5 किमी लंबी इस सुरंग का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था, और आज इसके ब्रेकथ्रू के साथ सुरंग का दोनों ओर से मिलान सफलतापूर्वक हो गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनते हुए कार्यदायी संस्था नवयुगा कंपनी के श्रमिकों को सम्मानित किया। सुरंग के बाहर बाबा बौखनाग मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री ने भाग लिया।

41 मजदूरों की सलामती बनी थी राष्ट्रीय खबर

नवंबर 2023 में इसी सुरंग के निर्माण के दौरान मलबा गिरने से 41 मजदूर अंदर फंस गए थे। यह घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थी। लगातार 17 दिन और रात चले खोज एवं बचाव अभियान के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। उस घटना के बाद सुरंग निर्माण कार्य रोक दिया गया था।

दोबारा शुरू हुआ कार्य, 30 मीटर में रचा इतिहास

वर्ष 2024 के मध्य में एनएचआईडीसीएल (NHAIDCL) द्वारा कार्य दोबारा शुरू किया गया। पहले वहां जमा मलबे को हटाया गया और फिर सुरंग के बचे 30 मीटर हिस्से पर तेजी से निर्माण कार्य किया गया। नवयुगा कंपनी की तकनीकी टीम ने रात-दिन मेहनत करके आखिरकार सुरंग को आरपार करने में सफलता पाई।

 

 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version