Connect with us

Uttarakhand

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की आई डेट, भैया दूज के पर्व पर 3 नवंबर को भक्तजन करेंगे आखिरी दर्शन

Published

on

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की आई डेट, भैया दूज के पर्व पर 3 नवंबर को भक्तजन करेंगे आखिरी दर्शन

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर तीन नवंबर 2024 को 12 बजकर 5 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। जिसके बाद शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में किए जाएंगे।

शनिवार को विजयदशमी के पावन पर्व पर यमुनोत्री मंदिर समिति एवं पुरोहित महासभा के तत्वदान में पंचांग गणना अनुसार विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त तय किया गया।

भैया दूज के पावन पर्व पर 3 नवंबर को अभिजित मुहूर्त में 12 बजकर 5 मिनट पर मकर लग्न अनुराधा नक्षत्र एवं सौभाग्य योग में मां यमुना जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद दिये जाएंगे। इसके बाद देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में कर सकेंगे तथा 6 महीने बाद अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां यमुना के कपाट ग्रीष्मकल के लिए पुनः खोल दिए जाएंगे।

इस अवसर पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल एवं तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, प्यारे राम उनियाल, अरुण उनियाल, घनस्याम प्रसाद उनियाल, संजीव उनियाल, संदीप शास्त्री, विजय प्रसाद उनियाल, अजवीन पंवार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

गंगोत्री धाम के कपाट दो नवंबर को बंद होंगे

गंगोत्री धाम के कपाट दो नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। अन्नकूट पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 1214 बजे धाम के पट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन, उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में होंगे। वहीं, केदारनाथ मंदिर के कपाट तीन नवंबर को बंद होंगे।

यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त 12 अक्तूबर को तय होगा।गंगोत्री मंदिर अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को तीर्थ पुरोहितों ने धाम के कपाट बंद होने का मुहूर्त तय किया। कपाट अन्नकूट व गोवर्धन पूजा के अभिजीत मुहूर्त पर बंद होंगे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement