Uttarakhand

मौसम हुआ मेहरबान, बर्फ़बारी से सैलानी और कारोबारियों के खिल उठे चेहरे

Published

on


Snow Fall In Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। लंम्बे समय से इन्तजार कर रहे सैलानियों पर आखिरकार मौसम मेहरबान हो गया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बारिश और बर्फ़बारी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसके साथ ही पर्यटन कारोबारियों के खिले चेहरे भी खिल उठे हैं।

उत्तराखंड में बदला मौसम, कई जगहों पर बारिश और बर्फ़बारी

उत्तराखंड में लम्बे समय से पर्यटन कारोबारियों और सैलानियों को बर्फ़बारी का इन्तजार था। क्रिसमस और नए साल के मौके पर भी सैलानी दूर-दराज से बर्फ़बारी का मजा उठाने उत्तराखंड पहुंचे थे। लेकिन उस समय मौसम में कोई परिवर्तन न होने से सैलानियों के हाथों केवल निराशा ही आई। साथ ही पर्यटन कारोबार भी सामान्य से नीचे रहा।

बर्फ़बारी से सैलानियों के खिले चेहरे

अब उत्तराखंड के कई हिस्सों में साल की पहली बर्फ बारी होते ही सैलानियों के चेरे खिल उठे हैं। वो दूर-दराज से बर्फ़बारी का आनंद लेने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। साथ ही पर्यटन कारोबारियों ने भी राहत की साँस ली है। बर्फ़बारी के बाद अब धीरे-धीरे पर्यटन व्यवसाय को भी गति मिलने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोग भी खूब झूम रहे बर्फ़बारी में

पहाड़ी इलाकों से सामने आ रही तस्वीरों में स्थानीय लोग गीतों की धुन पर खूब झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में लोग पहाड़ी गानों पर नाटी और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के जारी अपडेट के मुताबिक राज्य में आज शीत दिवस की सम्भावना है।

कैसे लें बर्फ़बारी का आनंद

अगर आप भी उत्तराखंड से बहार मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले हैं तो आपके लिए भी बर्फ़बारी देखने का ये सबसे अच्छा समय है। आप सीधे अपने राज्य या शहर से हरिद्वार और देहरादून के लिए बस या ट्रेन पकड़ कर आ सकते हैं। जहाँ से आपको नजदीकी स्नोफॉल डेस्टिनेशन के लिए शेयर टैक्सी और कैब आसानी से मिल जाएंगी। आप फैमली या दोस्तों के साथ इन स्थानों पर जाकर बर्फ़बारी का आनंद ले सकते हैं।

देहरादून-हरिद्वार से नजदीकी स्नोफॉल डेस्टिनेशन

अगर आप बाहरी राज्यों और शहरों से उत्तराखंड आकर बर्फ़बारी का आनंद लेना चाहते हैं तो ये कुछ जगहें आपके लिए बेहद ख़ास हो सकती हैं। इनमे से ज्यादातर जगहों तक पहुँचने में आपको देहरादून और हरिद्वार से केवल 2 से तीन घंटे का सफर करना पड़ेगा। यहाँ जाने के लिए आप अपने निजी वाहन, सरकारी बसें या फिर कैब और शेयर टैक्सी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

देहरादून – हरिद्वार से नजदीकी स्नोफॉल डेस्टिनेशन

आप इन स्थानों पर बर्फ़बारी के साथ उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति की झलक भी देख पाएंगे। साथ ही अगर आप यहाँ पर रुकना चाहें तो आपको होटल और होमस्टे के साथ डोरमेट्री का ऑप्शन भी मिल जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version