Uttarakhand
मुख्य आरोपियों की देहरादून पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से दोनों घायल, AIIMS ऋषिकेश रेफर..
जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों अभियुक्तों को गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्य अभियुक्त मोहम्मद अजहर त्यागी, जो बरला, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है, तथा दूसरा अभियुक्त आयुष कुमार उर्फ सिकंदर निवासी मालैंडी, शामली (उत्तर प्रदेश), दोनों को गोली लगी है।
बताया गया कि एक आरोपी के दोनों पैरों और एक हाथ में गोली लगी, जबकि दूसरे के दोनों पैरों में गोली लगी। उन्हें पहले CHC गुरुकुल नारसन ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद बॉर्डर क्षेत्र को एक समुदाय विशेष की संवेदनशीलता को देखते हुए अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है और मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।