Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

Published

on


देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में शीतलहर से बचाव के लिए विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किए जाएं और पूरी सतर्कता बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण करें। जरूरतमंदों को कंबल, दस्ताने, मौजे और अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही, शीतलहर से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्थाओं की जानकारी लोगों तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचाई जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि बर्फवारी के कारण सड़कें अधिक देर तक बाधित न हों। जिन क्षेत्रों में बर्फवारी अधिक होती है, वहां सड़कों से बर्फ हटाने के लिए आवश्यक संसाधनों का प्रबंधन किया जाए। जिलाधिकारियों को गर्भवती महिलाओं का डाटा रखने के लिए कहा गया ताकि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें तत्काल चिकित्सीय सुविधा दी जा सके। मुख्यमंत्री ने निराश्रित पशुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों को ही मिले और कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से इन योजनाओं का फायदा न उठाए। उन्होंने बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री जैसे शीतकालीन तीर्थ स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

#WinterSafety #ColdWave #Uttarakhand #Shitalahar #PublicWelfare #GovernmentSchemes #RoadSafety #EmergencyServices #NationalGames



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version