
मुख्यमंत्री ने इंद्रमणि बडोनी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंद्रमणि बडोनी के राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा है।
उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को दिशा और जनशक्ति देने का कार्य किया। उनके विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसके आलावा सीम ने कहा कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सतत् कार्य कर रही है।