Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर रैतिक परेड में लिया भाग, कई बड़ी घोषणाएं कीं।

Published

on


देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज होमगार्डस और नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर रैतिक परेड में भाग लिया और होमगार्ड जवानों की मेहनत और सेवा को सराहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जो होमगार्ड जवानों के कल्याण के लिए होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस कार्मिकों और SDRF की तर्ज पर 9000 फीट से अधिक ऊंचाई पर सेवा देने वाले होमगार्ड सैनिकों को ₹200 प्रतिदिन की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा, प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद एसडीआरएफ के साथ काम करने वाले होमगार्ड जवानों को प्रतिदिन ₹100 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी घोषणा की कि तीन साल में दिए जाने वाले वर्दी भत्ते को अब प्रतिवर्ष दिया जाएगा। 60 साल की आयु पूर्ण करने वाले होमगार्ड जवानों को कल्याण कोर्स से ₹50 हजार की राशि दी जाएगी।

होमगार्ड जवानों की भूमिका पर प्रकाश डाला

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि होमगार्ड जवान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और जहां पर कमी रहती है, वहां वे तत्काल मौसम संभालने का काम करते हैं।

सेना के जवानों की तर्ज पर होमगार्ड को नई सुविधा

मुख्यमंत्री ने बताया कि होमगार्ड के लिए सेना के जवानों की तर्ज पर CST कैंटीन की सुविधा प्रारंभ की गई है। यह कैंटीन 13 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात

1. पुलिस कार्मिक और SDRF की तर्ज पर, 9000 फीट से अधिक ऊंचाई पर सेवा देने वाले होमगार्ड सैनिकों को ₹200 प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
2. प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद, एसडीआरएफ के साथ काम करने वाले होमगार्ड जवानों को प्रतिदिन ₹100 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
3. 3 वर्ष में दिए जाने वाले वर्दी भत्ते को प्रतिवर्ष किया जाएगा।
4. 60 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले होमगार्ड कल्याण कोर्स से दी जाने वाली राशि ₹50 हजार की जाएगी।

#Homeguards #CMDhami #Uttarakhand #WomenEmpowerment #SDRF #HomeguardWelfare #HighAltitudeService #CSTCanteen #UttarakhandDevelopment #PoliceSupport




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version