Uttarakhand
मुख्यमंत्री धामी की टिहरी को सौगात, घनसाली में ₹41.21 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी की टिहरी को बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, उनका कार्य रुकना नहीं चाहिए और उनका शीघ्र लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदेश सरकार पहाड़ों में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित करने को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि इच्छाशक्ति हो तो संसाधनों की कमी भी दूर की जा सकती है।
नंदा गौरा योजना के तहत बेटियों को दी जा रही 51 हजार रुपये की सहायता: CM धामी
पिलखी बेलेश्वर क्षेत्र में उप-चिकित्सालय स्थापित करने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने पिलखी बेलेश्वर क्षेत्र में उप-चिकित्सालय स्थापित करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सभी को होली की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि उन्हें सौंपें गए ज्ञापन में शामिल बातों को भी मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए घनसाली को 30 बेड अस्पताल, तीनगढ़ में पुनर्वास, बालगंगा पुल हेतु धनराशि स्वीकृति, विद्यालय भवन निर्माण एवं बिजलीघर शिलान्यास जैसे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र से जुड़ीं 37 सूत्री मांगें भी सामने रखीं ।